फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने सील की 135 किलो रंगीन कचरी

Fri, 07 Mar 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली व अन्य त्योहारों पर नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जिले की बाजारों में छापेमारी कर रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने अलग-अलग बाजारों में छापेमारी कर खाद्य सामग्री नष्ट कराते हुए 135 किलो रंगीन कचरी सील कर दी।
विज्ञापन



पर्व को लेकर सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम ने बृहस्पतिवार को अमेठी कस्बे में दो अलग-अलग किराने की दुकानों पर छापेमारी कर रंगीन कचरी के दो नमूने एकत्रित किए। इस दौरान कई व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। वहीं, रामगंज बाजार में टीम ने एक किराना प्रतिष्ठान पर एक्सपायर्ड सॉस और पास्ता मसाला भी पकड़ा, जिसके नमूने संग्रहित किए। एक मिठाई की दुकान से टीम ने खोवा का नमूना लिया।


दुर्गापुर बाजार स्थित एक किराना व्यवसायी मौके पर कोई बिल नहीं दिखा सका तो टीम ने नमकीन और सुपारी का एक-एक नमूना लिया। टीकरमाफी बाजार में टीम ने किराना दुकान से भी रंगीन कचरी का नमूना लिया है। यहां पर टीम ने करीब 135 किलो कचरी को मौके पर ही सील कर दिया। टीम ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से आठ नमूने लिए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन


अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशुन चौहान, रमाशंकर पटेल, युगुल किशोर व जावेद मौजूद अख्तर रहे। इसके साथ ही टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मिठाइयों, कचरी एवं नमकीन में रंग का प्रयोग मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें