फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने मारा छापा, 1400 लीटर डीजल बरामद

Sun, 29 Mar 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भरेथा ग्राम पंचायत स्थित पूरे गनेश का पुरवा निवासी दयाराम के यहां शनिवार को पूर्ति विभाग व पुलिस टीम ने छापा मारकर 1400 लीटर डीजल बरामद किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक शुभम, उपनिरीक्षक शस्त्राजीत प्रसाद व हेड कांस्टेबल योगेश सिंह की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दयाराम के घर के पीछे खड़ी ट्रॉली पर छोटे डिब्बों, प्लास्टिक टंकी व ड्रमों में डीजल रखा मिला। कुल मात्रा लगभग 1400 लीटर आंकी गई।


पूछताछ में दयाराम ने ट्रैक्टर व कंबाइन मशीन होने की बात कही और उसी आधार पर ईंधन रखने की जानकारी दी। जांच में बिना लाइसेंस इतनी मात्रा में डीजल रखना नियमों के विपरीत पाया गया। अधिकारियों ने मामले को गंभीर मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बरामद डीजल को जब्त कर तिवारीपुर स्थित एचपीसीएल मारुति फिलिंग स्टेशन के प्रोप्राइटर आलोक मिश्रा की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया। नमूना परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें