फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चलती बाइक में लगी आग, धू-धूकर जली

Sun, 29 Mar 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रानीगंज बाजार में जलती बाइक। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
जगदीशपुर। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी दुर्गेश कुमार कौशल की बाइक में शनिवार को फ्लाईओवर के नीचे गुजरते समय अचानक आग लग गई। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाइक रोककर कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में बाइक धू-धूकर जल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।


इस दौरान कई लोग आग बुझाने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। बताया जा रहा है कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि बाइक पूरी तरह जल गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें