फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने सीएचसी में किया न्यू बाॅर्न केयर यूनिट का निरीक्षण

Sat, 10 Aug 2024 06:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल /जगदीशपुर (अमेठी)। प्रसूताओं को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए संचालित योजना व प्रसव कार्य के मूल्यांकन के लिए शुक्रवार को यूके की प्रशिक्षक टीम अमेठी पहुंचीं। टीम ने जगदीशपुर और बाजारशुकुल सीएचसी में न्यू बाॅर्न केयर यूनिट सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। जल्द ही टीम यहां के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेगी।
विज्ञापन


नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पर न्यू बाॅर्न केयर यूनिट की स्थापना की है। यूनिट में जोखिम वाले नवजात शिशुओं का इलाज किया जाता है। शुक्रवार को यूके की प्रशिक्षक कैरन ड्रेटन एवं प्रतिनिधि कम्युनिटी इम्पावरमेंट लैब की टीम पहुंची। टीम ने जगदीशपुर और बाजारशुकुल सीएचसी पर स्थापित प्रसव इकाई का निरीक्षण करते हुए चिकित्सालय में कार्यरत स्टाफ और प्रसव कार्य संपादन का जायजा लिया। टीम स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशिक्षण देगी।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि में प्रसूताओं को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए यूके की प्रशिक्षक कैरन ड्रेटन एवं प्रतिनिधि कम्युनिटी इम्पावरमेंट लैब लखनऊ की टीम सहयोग करेगी। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ क्षेत्रीय कार्यक्रम से जुड़ी सीनियर नर्सिंग कोच सीमा, एसोसिएट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कृष्णा सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें