फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने बंद कराईं छह दुकानें

Mon, 31 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को अमेठी कस्बे में कई स्थानों पर छापा मारा। जांच के दौरान मानकों के अनुरूप संचालन नहीं मिलने पर छह दुकानों को बंद करा दिया गया। पांच संचालकों को नोटिस जारी कर पंजीकरण, योग्यता और क्लीनिक संचालन से संबंधित अभिलेखों के बारे में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन



टीम ने मुंशीगंज रोड, ककवा रोड समेत कई स्थानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों पर मरीजों की भीड़ मिली। टीम ने चिकित्सा गतिविधियों से जुड़े जरूरी अभिलेख और पंजीकरण की पड़ताल की। जांच में कुछ मेडिकल स्टोर ऐसे मिले, जहां मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की आड़ में क्लीनिक संचालित किए जा रहे थे। नोटिस पाने वालों में मुंशीगंज रोड स्थित नुरुल हसन, तुफैल, अंसारी क्लीनिक के नुरुल इस्लाम, दीपक मेडिकल स्टोर और ककवा रोड स्थित गोपाल शामिल हैं। गोपाल खुद को नाक, कान और गला विशेषज्ञ बताते हैं। विभाग ने सभी से संचालन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है।


सीएमओ अंशुमान सिंह ने बताया कि छह अपंजीकृत चिकित्सकों की दुकानें बंद कराई गई हैं और पांच संचालकों को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि कई लोग मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ ड्रग विभाग को भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें