फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रक्षाबंधन पर 18,877 महिलाओं ने किया मुफ्त बस सफर

Mon, 31 Aug 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रक्षाबंधन पर महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री के लिए शुरू की गई निशुल्क बस सेवा का अमेठी में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। 27 और 28 अगस्त को अमेठी डिपो से 18,877 महिलाओं और 1,277 सहयात्रियों ने मुफ्त यात्रा की। दोनों दिनों में यात्रियों के टिकट का 20,00,222 रुपये किराया नहीं लिया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए डिपो से 64 बसें संचालित की गईं।
विज्ञापन



27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। 27 अगस्त को 4,739 महिलाओं और 519 सहयात्रियों ने सफर किया। इनके टिकट का किराया 4,23,100 रुपये रहा। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बसों में भीड़ बढ़ गई। इस दिन 12,861 महिलाओं और 758 सहयात्रियों ने निशुल्क यात्रा की। इनके टिकट का किराया 15,77,122 रुपये रहा।


दोनों दिनों में महिलाओं के साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से भी टिकट शुल्क नहीं लिया गया। अमेठी डिपो से लखनऊ, प्रयागराज, सुल्तानपुर, कानपुर, मऊ, प्रतापगढ़, दिल्ली और आगरा समेत करीब 10 जिलों के लिए बसों का संचालन हुआ। रक्षाबंधन के कारण इन मार्गों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही। शनिवार को भी महिलाएं और उनके सहयात्री निशुल्क यात्रा करते नजर आए। डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 64 बसें चलाई गईं। निशुल्क यात्रा योजना का महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें