फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: टीम ने नष्ट कराई दो क्विंटल थाई मांगुर मछली

Sat, 10 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/जगदीशपुर (अमेठी)। जिले के मंगरौली गांव में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के अवैध पालन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल मछली नष्ट करा दी। यह छापेमारी शुक्रवार को तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह के नेतृत्व में जिला मत्स्य अधिकारी अनिल कुमार, मत्स्य निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार तथा पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन




तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित प्रजाति होने के बावजूद मछली का पालन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही तालाब से थाई मांगुर मछली को जब्त कर नष्ट कराया गया। इस प्रजाति के पालन पर भारत सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है, क्योंकि यह स्थानीय जलीय जैव विविधता के लिए खतरनाक मानी जाती है। उन्होंने बताया कि जब्त की गई मछली की मात्रा करीब दो क्विंटल थी। पकड़ में आए मत्स्य पालक ने बताया कि उसे इस प्रजाति के प्रतिबंधित होने की जानकारी नहीं थी, जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें