फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लैब शिफ्ट होने से मरीजों को परेशानी

Sat, 10 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को नीचे चल रही पैथोलॉजी कक्ष को खाली कर दिया गया। यहां पर रखी मशीनों को प्रथम तल पर बनी आरटीपीसीआर लैब में शिफ्ट कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं ब्लड कलेक्शन के लिए परचा काडंटर के बगल व्यवस्था की गई है। अचानक परिवर्तन होने से मरीजों और कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में 80 लाख रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) बनने जा रही है। इस लैब में कैंसर, गुर्दा व हृदय रोग, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफ्लाइटिस, एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, स्क्रब टाइफस, डेंगू के साथ ही सभी संचारी रोगों से जुड़ी जांचें हो सकेंगी। लैब स्थापना के लिए एनएचएम की ओर से उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ (यूपीसीएलडीएफ) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।


लैब निर्माण को लेकर चिह्नित कक्षों को व्यवस्था के अनुसार खाली किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह इंमरजेंसी के बगल संचालित पैथोलॉजी में रखी मशीनों को आरटीपीसीआर लैब में शिफ्ट कर इंस्टॉल किया गया। वहीं, ब्लड कलेक्शन के लिए पर्चा काउंटर के बगल व्यवस्था की गई है। जहां से स्वास्थ्यकर्मी कलेक्शन एकत्रित कर उसे ऊपर लैब में पहुंचा रहे हैं। ऐसे में मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन विनोद पांडेय ने बताया कि अभी यहां प्रतिदिन करीब 300 मरीजों की जांच हो रही है। 11 बजे तक जितने सैंपल आते हैं, उसकी जांच रिपोर्ट उसी दिन दे दी जाती है। शेष मरीजों की जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मिल पाती है। कहा कि लैब स्थापना के बाद मरीजों को और सुविधाएं मिलेंगी।


पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि आईपीएचएल निर्माण कार्य शुरू होना है, जिससे लैब को शिफ्ट किया गया है। पहले नीचे निर्माण कार्य होगा, उसके बाद ऊपर का होगा। मरीजों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए ब्लड कलेक्शन सेंटर पर्चा काउंटर के बगल बनाया गया है। कार्यदायी संस्था के एई भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएचएल लैब निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें