फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पति-पत्नी और वो के इर्द-गिर्द घूम रही हत्या की कहानी

Wed, 06 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। पूरबगौरा गांव की इलायची देवी (45) की हत्या की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। महिला के पति व करीबी पर पुलिस को शक है। अब तक की जांच में हत्या की पटकथा इन दोनों किरदारों के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। महिला के एक करीबी को जेल भेजा जाएगा, ऐसा सुनने में आया है।
विज्ञापन




इलायची देवी बृहस्पतिवार शाम घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी थी। अगली सुबह उनका खून से लथपथ शव गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र के पीछे खेत में मिला था। घर से निकलने के बाद खेत तक पहुंचने के बीच इलायची से कौन-कौन मिला, इसका ब्योरा एकत्र करने का प्रयास पुलिस कर रही है। महिला के पास मोबाइल न होने के कारण सर्विलांस से कोई मदद नहीं मिल पाई है।



पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद से इलायची के पति दद्दू का व्यवहार और उसके बयानों में विरोधाभास देखने को मिला है। जांच में पता चला कि दद्दू अपनी पत्नी पर शक करता था। परिवार के ही एक युवक से उसकी नजदीकियों को लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि घटना से जुड़े कई अहम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें