फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश से टूटे खंभे, आपूर्ति ठप, दो लाख लोग परेशान

Wed, 06 Aug 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और पेड़ धराशायी हो गए, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसका असर लगभग दो लाख से अधिक आबादी पर पड़ा है, जो अंधेरे और असुविधा में दिन-रात गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




अमेठी नगर क्षेत्र में मंगलवार को तीन और जगदीशपुर क्षेत्र में दो खंभे बारिश व हवा के कारण टूट कर गिर गए। इससे क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं बाजारशुकुल इलाके में मंगलवार दोपहर दो स्थानों पर पेड़ बिजली के खंभों पर गिर गए, जिससे हाईवे पर आवागमन भी बाधित हुआ व बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा। इससे बाजारशुकुल व महोना पावर हाउस से जुड़ी करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हुई। न सिर्फ घरेलू उपभोक्ता, बल्कि छोटे दुकानदार व व्यापारी वर्ग भी बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं। कई जगह इनवर्टर और जनरेटर का विकल्प भी काम नहीं आया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।


इसके अतिरिक्त जिले के गुंगवाछ, गंगागंज, भेटुआ, पिंडोरिया, सिंहपुर, शुकुलबाजार व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को परेशानी हुई। ऊर्जा निगम की टीमें मरम्मत में जुटी हुई हैं। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता धर्म विजय ने बताया कि जल्द ही स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें