फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जांच में थाना प्रभारी को क्लीन चिट, फिर भी उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। खालिस बाहरपुर के ग्राम प्रधान रामराज और उनके प्रतिनिधि से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज करने के नाम पर एक लाख रुपये घूस मांगने का मामला तूल पकड़ रहा है। जांच में थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार को क्लीन चिट दे दी गई, जिसके बाद पीड़ित मुख्यमंत्री से न्याय मांगने की तैयारी में है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रामराज का कहना है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी। उनके खिलाफ हल्की धारा लगाने के नाम पर थानाध्यक्ष के निजी चालक सुरेंद्र शुक्ला ने एक लाख की डिमांड की। उसे 50 हजार रुपये दिए गए, फिर भी उनको न्याय नहीं मिला। तभी उन्होंने पहले पुलिस अधीक्षक और फिर आईजी अयोध्या से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि यहां के अफसर न्याय नहीं करेंगे तो वह मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाएंगे।
जांच में आरोप की पुष्टि नहीं
सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उनके अनुसार, शिकायतकर्ता अनिल कुमार मारपीट के मामले में फर्जी एससी-एसटी केस दर्ज करवाना चाहते थे। जब ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने निराधार आरोप लगा दिए। वायरल ऑडियो में जिस बातचीत का उल्लेख है, वह वाहन किराये के भुगतान से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें