फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 18 Jul 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के राघीपुर ​स्थित महामृत्युंजय धाम पर पूजा करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सावन में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु शिवालयों में पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को शिवालयों में हर हर बम बम के जयकारे के बीच रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का दौर सुबह से शाम तक चलता रहा। भोलेनाथ की पूजा और जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन



अमेठी के प्राचीन मुकुटनाथ महादेवन धाम ताला में भोर से जलाभिषेक करने को श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के महंत शिवमंगल गिरि ने बताया कि जलाभिषेक के साथ ही रुद्राभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ रही। संग्रामपुर के कालिकन धाम शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद लोगों ने मां कालिका का भी दर्शन-पूजन किया। सहजीपुर के दुखभंजननाथ धाम, ठेंगहा के महादेवन धाम भी हर हर बम बम के जयकारे से गुंजायमान रहे।


फुरसतगंज के पीढ़ी स्थित तपेश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भादर के दुर्गापुर स्थित शिव मंदिर व छिवरहा स्थित उमा माहेश्वर बैजनाथ धाम मंदिर पर श्रद्धालु फूल, अक्षत, पंचमेवा, शमीपत्र, दूध, नारियल, गंगाजल सहित पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। भोलेबाबा की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। शाहगढ़, जामों और मुसाफिरखाना क्षेत्र के शिव मंदिरों में विशेष पूजा हुई। पंचामृत स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें