फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मार्ग अधूरा, एक लाख लोग परेशान

Mon, 08 Sep 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर से अ​मिलहना को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग पर हुआ कीचड़।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी। तहसील क्षेत्र के शुकुलपुर अमिलहना गांव में मालती नदी पर करीब छह साल पहले दो करोड़ की लागत से पुल तो बना, लेकिन उससे जुड़ने वाली सड़क अब तक नहीं बन सकी। नतीजा यह है कि 15 गांवों के करीब एक लाख लोग आज भी कच्चे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। बरसात में कीचड़ भरे रास्ते पर आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से सड़क को पक्का बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय, थाना, सीएचसी और माता कालिकनधाम जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त सफर नहीं तय करना पड़े, इसके लिए मालती नदी पर शुकुलपुर ग्राम पंचायत के अमिलहना गांव में छह साल पहले करीब दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण हुआ था।
पुल बनने से ठेंगहा, मड़ौली, बदलापुर, पूरे हरिवंश, बगिया, मिश्रौली सहित 15 गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलती है। संग्रामपुर की तरफ करीब एक किलोमीटर मार्ग नहीं बनाया गया। कच्चे मार्ग पर लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन



इन दिनों टिकरिया में पुल निर्माण होने से इसी मार्ग से लोगों का आवागमन बढ़ गया है। बारिश में कच्चे मार्ग से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। आए दिन कीचड़ में लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। गांव के अजय पांडेय, डीएम मिश्र, अशोक शुक्ल, विनय सिंह, मोहन कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र देकर मांग की है कि पुल बनने से दर्जनों गांव सीधे ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ गए हैं।




पहुंच मार्ग नहीं बनने से परेशानी हो रही है। सड़क बनने से आवागमन में सहूलियत के साथ अतिरिक्त दूरी तय करने से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने पहुंच मार्ग को पक्का बनवाए जाने की मांग की है। एसडीएम आशीष सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग बनवाने के लिए कहा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के जेई अमित पाठक ने बताया कि कच्चे मार्ग पर पिच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें