फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े चार घंटे देरी से आई संगम पैसेंजर

Mon, 08 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रेल संचालन में लगातार हो रही देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। रविवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर तय समय से साढ़े चार घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। यह ट्रेन सुबह 9:13 बजे आने वाली थी, लेकिन दोपहर 1:49 बजे स्टेशन पर आई। ट्रेन के देर से आने के कारण अनंत चतुर्दशी स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं समेत अन्य यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




त्योहार और स्नान पर्व पर हजारों लोग गंगा तट की ओर जाते हैं। ऐसे समय में ट्रेन का संचालन सुचारु रहना जरूरी माना जाता है, लेकिन देरी से यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ गईं। लखनऊ से प्रयागराज के बीच चलने वाली यह पैसेंजर ट्रेन जिले के फुरसतगंज, जायस, कासिमपुर, बनी, गौरीगंज, तालाखजुरी, अमेठी, मिसरौली और सहजीपुर हाॅल्ट पर रुकती है।


ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस ट्रेन पर अधिक निर्भर रहते हैं क्योंकि किराया कम होने के साथ ही यह सीधा साधन है। प्रयागराज संगम तक जाने के लिए बस सेवा की कमी भी यात्रियों को इस ट्रेन का सहारा लेने पर मजबूर करती है।
विज्ञापन



गौरीगंज स्टेशन पर मौजूद प्रेमा देवी ने बताया कि सुबह प्रयागराज जाकर गंगा स्नान करने और शाम तक लौट आने की योजना थी, लेकिन ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण अब रात में ही वापसी संभव हो पाएगी। यात्रियों ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह की देरी से तीर्थयात्रा के अलावा इलाज व अन्य जरूरी काम प्रभावित होते हैं।


फुरसतगंज निवासी रमाकांत तिवारी ने कहा कि रेलवे समय पर संचालन की जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहा है। मिसरौली से आए विकास मिश्र ने बताया कि बार-बार ट्रेन लेट होने से लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश करने लगते हैं, लेकिन वहां भी सुविधा नहीं मिलती। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन लखनऊ से ही तकनीकी कारणों से लेट हुई। यात्रियों को स्थिति की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें