फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बारिश थमी, उमस ने किया बेहाल

Sun, 13 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में धूप से बचाव के लिए सिर ढक कर जाते छात्र। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश थमने के बाद शनिवार को तेज धूप ने फिर गर्मी बढ़ा दी। आसमान साफ होते ही धूप के तेवर तीखे हो गए और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वातावरण में नमी बनी रहने से उमस और बढ़ गई। सुबह 11 बजे के बाद पारा तेजी से चढ़ा तो दोपहर में सड़क और बाजार में निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी से बचने के लिए राहगीर गमछा और टोपी का सहारा लेते दिखे, जबकि महिलाएं और स्कूली बच्चे दुपट्टे से चेहरा ढककर निकले।
विज्ञापन



राहगीर अरुण कुमार ने बताया कि दोपहर में बाजार तक पहुंचने में ही कपड़े पसीने से भीग गए। गर्मी अधिक होने के कारण जरूरी काम जल्दी निपटाकर घर लौटना पड़ा। किसान रामलाल ने बताया कि धान के खेत में निराई का काम चल रहा है। तेज धूप और उमस में खेत में काम करना मुश्किल हो रहा है।


व्यापारी मनोज गुप्ता ने बताया कि दुकान पर बैठे रहने के बावजूद उमस के कारण लगातार पसीना आ रहा है। सरोज देवी ने बताया कि घर में पंखा और कूलर चलाने के बाद भी चिपचिपाहट से राहत नहीं मिल रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम तक उमस का असर बना रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन नमी के कारण उमस बनी रह सकती है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें