फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जल्द नए स्वरूप में दिखेगा रेलवे स्टेशन

Sat, 16 May 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम सुनील कुमार वर्मा। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जल्द ही गौरीगंज रेलवे स्टेशन यात्रियों को नए और आधुनिक रूप में नजर आएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का तेजी से कायाकल्प किया जा रहा है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने स्टेशन पहुंचकर निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



डीआरएम ने करीब एक घंटे तक स्टेशन परिसर का भ्रमण कर नए भवन, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज और टिकट काउंटर का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। गर्मी को देखते हुए यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल और बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि योजना पूरी होने के बाद स्टेशन पर आधुनिक वेटिंग रूम, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें