फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सामान्य ज्ञान में इशिता अव्वल

Sat, 16 May 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। राजकीय हाईस्कूल कॉलेज हरिहरपुर में शुक्रवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इशिता विश्वकर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। अंजू दूसरे तथा वर्षा और शिफा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में छात्रों से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिनके माध्यम से उनकी जानकारी और समझ का आकलन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशिता दूसरे और दिव्यांशु तीसरे स्थान पर रहे।



प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए, जिसकी निर्णायकों ने सराहना की। क्विज प्रतियोगिता में वर्षा विश्वकर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इशिता चौरसिया दूसरे और अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य राम कुमार यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें