अमेठी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को वुर्चअल मीटिंग हुई। मीटिंग में दस से 14 जुलाई तक संचालित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉ. आराधना राज के संयोजन में वर्चुअल मीटिंग आयोजित हुई। उपनिदेशक ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम तहत सभी 682 ग्राम पंचायतों में दस से 14 जुलाई तक सरकारी संस्थाओं, समाज सेवी संगठनों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक आयोजित होगी। जिसमें मिट्टी संग्रह, 75 पौधों का रोपण, अमृत वाटिका स्थल का चयन होगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वतंत्रता सेनानी, शहीद, प्रख्यात व्यक्ति के नाम पर 75 दीपक जलाने के साथ ही पंचप्रण की शपथ ली जाएगी।
उपायुक्त मनरेगा एके सिंह ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शासन के जो भी कर्मचारी हैं वह इस कार्यक्रम में युवाओं की पूरी मदद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर विभाग से 75 पौधे व 75 गढ्ढे खोदने का काम किया जाएगा। डॉ. अर्जुन पांडेय ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी मिट्टी से जुड़ा हुआ हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में अपने देश व अपनी माटी के प्रति प्रेम की भावना को जागृत करेगा। वृक्षारोपण व अन्य कार्यक्रम के माध्यम से निश्चित ही समाज को एक नई दिशा मिलेगी। वर्चुवल मीटिंग में राघवेंद्र प्रताप सिंह, रोली सिंह, विकास शुक्ल, विवेक मिश्र, पिंटू शुक्ल, शिवानी अग्रहरि, आशीष सिंह, दीपशिखा आदि शामिल हुए।