फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रामभक्त शबनम पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंबई के चर्चगेट से चलकर पैदल अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रही रामभक्त शबनम शेख पर टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव के पास कार सवार युवक ने टिप्पणी की थी। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दी।
विज्ञापन


मुंबई निवासी रामभक्त शबनम शेख पैदल ही भगवान राम का दर्शन करने अयोध्या जा रही हैं। शनिवार की शाम करीब चार बजे शबनम शेख जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव के पास पहुंचीं थीं। आरोप है कि इसी दौरान कार में सवार महिलाएं और पुरुष पहुंचे और भगवा कपड़े में बुर्का पहनने पर आपत्ति जताई। शबनम को बुर्का नहीं पहनने की नसीहत दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तीन घंटे में थाने के भीखनपुर गांव निवासी कार सवार अरसीद को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि पूरे मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें