फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इलेक्ट्रीशियन को पीटने वाला गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पिटाई से घायल युवक
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी का गुंगवाछ गांव एक बार फिर चर्चा में है। एक इलेक्ट्रीशियन ने ग्राम प्रधान के बेटे पर गनर के साथ मिलकर अपहरण करके पिटाई का आरोप लगाया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन, गनर की सहभागिता व अपहरण के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार के रहने वाले इलेक्ट्रीशियन अनीस अहमद का आरोप है कि 18 मार्च को एक बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने गुंगवाछ गांव के ग्राम प्रधान के घर इन्वर्टर व बिजली ठीक करने के लिए बुलाया। आरोप है कि उसने आने में असमर्थता जताई। जब वह चौराहे पर पहुंचा तो उसे एक गाड़ी से अगवा कर प्रधान के घर ले जाया गया। आरोप है कि उसकी बंदूक की बट से पिटाई की गई। इससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने कहा शिकायत पर ग्राम प्रधान व उनके बेटे पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्राम प्रधान के बेटे नितिन तिवारी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। गनर की कोई भूमिका नहीं है। गनर पर लगाए गए आरोप निराधार है। वह सुरक्षा के लिए लगाया गया था।
ग्राम प्रधान आशा तिवारी का आरोप है कि फर्जी तरीके से फंसाने के लिए साजिश के तहत केस दर्ज कराया गया है। पहले भी उन पर कई आरोप लगाए जा चुके हैं।
सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द- पीड़ित ने अनीस का एक और शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसका आरोप है कि उसे चौराहे से गाड़ी में लादकर प्रधान के घर ले जाकर पीटा गया। उसने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



ग्राम प्रधान के बेटे ने भी लगाई गुहार
- गुंगवाछ गांव की प्रधान आशा तिवारी के बेटे नितिन तिवारी का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उसने अनीस पर फोन करके धमकी देने व मारपीट का झूठा आरोप लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें