फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षा और चरित्र का निर्माण करने वाला ही गौरवान्वित शिक्षक

Sun, 30 Jun 2024 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। विद्या भारती जन शिक्षा समिति काशी प्रदेश की ओर से संचालित सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्राम भारती परतोष में चल रहे दस दिवसीय नवचयनित आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित, मंत्री अनुग्रह नारायण मिश्र एवं अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन


अंतिम दिन प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता करते हुए गोविंद सिंह चौहान ने कहा कि यहां हम सब जो शिक्षण कौशल सीख कर विभिन्न क्षेत्रों में जा रहे हैं। हम अपने विद्यालयों में जाकर बच्चों को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित करें। प्रदेश निरीक्षक राज बहादुर दीक्षित ने कहा कि शिक्षक गौरवान्वित तब होगा, जब वह प्रत्येक व्यक्ति में शिक्षा एवं चरित्र का निर्माण कर दे। कार्यक्रम में सभी नवचयनित आचार्य एवं आचार्या द्वारा हस्तलिखित पत्रिका का भी विमोचन किया गया। संस्कृत शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र से प्रकाशित कक्षा तृतीय से द्वादश तक की पुस्तकों का विमोचन अतिथि ने किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्य संभाग निरीक्षक काशी वीरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर प्रांतीय प्रमुख संभाग निरीक्षक कमलेश, मीडिया एवं प्रांत प्रचार प्रमुख संतोष कुमार मिश्र, प्रशिक्षक रामनयन, संतोष पांडेय, विवेक शर्मा, अविनाश राय, गोपाल, रामचंद्र, सुधाकर मिश्र, छात्रावास अधीक्षक रमाकांत त्रिपाठी, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षण कौशल परीक्षा में प्रथम रहे जौनपुर के अजय पांडेय
अमेठी। ग्राम भारती विद्यालय में चल रहे 10 दिवसीय 80 नव चयनित आचार्य आचार्या प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन शनिवार को प्रशिक्षार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुति दी। परीक्षार्थियों की 10 दिन में सीखे गए शिक्षण कौशल की परीक्षा संपन्न हुई।
इसमें अजय पांडेय जौनपुर प्रथम, छाया पांडेय प्रतापगढ़ द्वितीय तथा धर्मेंद्र पांडेय मिर्जापुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। एकल गीत में अविनाश राय ने निर्माण पावन युग में, हम चरित्र निर्माण न भूलें। स्वार्थ साधना की आंधी में,वसुधा का कल्याण न भूले.. प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें