गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई करते सांसद किशोरी लाल शर्मा। स्त्रोत: पार्टी सूत
अमेठी सिटी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रवास की शुरुआत गौरीगंज से की। सुबह नौ से 10:30 बजे तक केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई हुई, जिसमें किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के बाद सांसद सलोन विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रमों में शामिल हुए। दिनभर आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रवास का दूसरा दिन होगा। इस दौरान सांसद जगदीशपुर और बाजारशुकुल ब्लॉक क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। सुबह नौ से 10:30 बजे तक गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसके बाद 11 बजे मुसाफिरखाना के रामपुर लोकराय में फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम के क्रम में 11:30 बजे वारिसगंज, 12:30 बजे रानीगंज, 1 बजे देवकली और 1:30 बजे हसनपुर में जनसंपर्क करेंगे। इसके पश्चात दो बजे मगरौली, 2:30 बजे सत्थिन चौराहा, तीन बजे मखदूमपुर कला और 3:30 बजे किशनी में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर बाद चार बजे जैनबगंज बाजार, 4:30 बजे बाजारशुकुल और पांच बजे ऊंचगांव में कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों से संवाद होगा। दिन का समापन 5:30 बजे महोना में स्वागत एवं बैठक के साथ होगा। इसके बाद सांसद सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना होंगे।