फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदमाशों ने घर में घुसकर लूटे 40 हजार रुपये व जेवर

Thu, 11 Sep 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली। पलिया पश्चिम गांव में मंगलवार रात गिरधारी मौर्य के घर में घुसकर बदमाशों ने 40 हजार रुपये और जेवरात लूट लिए। गिरधारी पर नशीला स्प्रे डालकर और उनकी पत्नी को धमकाकर वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन



पीड़िता सरोज कुमारी ने बताया कि मंगलवार देर रात चोर सीढ़ी के सहारे मकान में दाखिल हुए। बरामदे में सो रहे उनके पति गिरधारी मौर्य पर नशीला स्प्रे कर बेहोश कर दिया। इसी बीच उनकी नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना चाहा, लेकिन बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उनको धमकाकर अलमारी की चाबी छीन ली। यही नहीं बदमाशों ने उनकी सोने की बाली और मंगलसूत्र भी उतार लिया।



इसके बाद अलमारी से नकदी और अन्य आभूषण निकालकर भाग निकले। बुधवार सुबह पुलिस टीम जांच करने पहुंची। गिरधारी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें