फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राज्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित डीपीआरसी में लगे स्टाल का निरीक्षण करते राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के ऐतिहासिक आठ वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर गौरीगंज में तीन दिवसीय विकास उत्सव मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने किया। स्टॉल का निरीक्षण करने के बाद विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुए राज्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति व प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन



राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मेले का शुभारंभ करते हुए कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस, एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा, बैंक, नगर पालिका और ऊर्जा निगम की ओर से लगाए स्टॉलों का निरीक्षण किया। मंत्री ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं।

कहा कि अब चारों तरफ विकास हो रहा है। पूरे प्रदेश में कानून का राज स्थापित है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस दौरानलाभार्थियों को ट्रैक्टर दिए गए। कार्यक्रम में कलाकारों व शिक्षा विभाग की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन






माफिया को संरक्षण देते थे अखिलेश
इस दौरान राज्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 से 17 के मध्य किस तरीके से उन्होंने दंगाइयों व माफिया को संरक्षण देने का काम किया, यह उत्तर प्रदेश की जनता जानती है। मुजफ्फरनगर के दंगे के आरोपियों को अखिलेश यादव ने पांच कालिदास मार्ग पर लाने का काम किया। उत्तर प्रदेश के जो भी परिणाम आते हैं, वह मोदी और योगी के पक्ष में आते हैं, इसलिए अखिलेश यादव बौखला कर अनर्गल बयानबाजी करते हैं। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ साल में बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने का काम किया है। सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज का प्रयास किया जा रहा है। कानून व्यवस्था के साथ हर क्षेत्र में सरकार ने काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें