फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रभारी मंत्री ने लगाए पौधे, मरीजों को बांटे फल

Wed, 18 Sep 2024 05:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पौधा रोपित करते प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को यहां स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा सहित कई कार्यक्रमों में शिरकत की। वह मिश्रोली वार्ड में सफाई कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही रक्तदान व पौधरोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में खाद एवं रसद राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय पर गौरीगंज पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका गौरीगंज वार्ड नंबर नौ मिश्रौली में सफाई कर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनीं।
जिला अस्पताल पहुंचकर उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। भाजपा युवा मोर्चा की ओर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। मरीजों को फल व घड़ी बांटी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह व सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल को मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। वृद्धाश्रम पहुंचकर फल व घड़ी बांटी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, विधायक सुरेश पासी, डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप कुमार सिंह, सीडीओ सूरज पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं कार्यकर्ता

प्रभारी मंत्री ने गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। कहा कि वह 24 घंटे अमेठी के कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ताओं का किसी प्रकार का शोषण और उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। कार्यकर्ताओं से भी वार्ता करते हुए उनकी समस्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रभारी मंत्री के आगमन पर प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में दलजीत सिंह, केशव सिंह, भागीरथी मौर्य, अभिषेक चन्द कौशिक, राहुल, अतुल सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डीएन तिवारी सहित सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें