फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 43 डिग्री तक पहुंचा पारा, तेज धूप से लोग बेहाल

Sat, 25 Apr 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी शहर में धूप से बचाव के लिए गमछा लगाकर जाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अप्रैल में बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन पर गहरा असर डाला है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.5 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह नौ बजे के बाद सूरज की तपिश तेज हो गई और दोपहर तक हालात ऐसे बने कि सड़कों पर निकलना मुश्किल दिखा। लू के थपेड़ों ने राहगीरों और कामगारों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन




गौरीगंज, बाजारशुकुल, मुसाफिरखाना समेत कई इलाकों में दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। जरूरी काम से बाहर निकले लोग सिर ढककर, पानी की बोतल साथ लेकर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलते दिखे। कई स्थानों पर मजदूर पेड़ों और दीवारों की छांव में राहत लेते दिखे। स्कूलों में सुबह पढ़ाई के बाद दोपहर 12.30 बजे अवकाश हुआ तो बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ा।




गौरीगंज के पचेहरी स्थित मॉडल स्कूल के बाहर बच्चे पसीने से तर नजर आए। कई बच्चे बैग, रुमाल और दुपट्टे से सिर ढककर धूप से बचाव करते दिखे। अभिभावक छतरी और ठंडा पानी लेकर बच्चों को लेने पहुंचे। बढ़ती गर्मी ने बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अगले 24 घंटे में शुष्क मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें