फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में मासूम की मौत मां, मामा व भाई घायल

Sat, 25 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर चहेतीनगर के पास शुक्रवार शाम कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार पूरे दलेल मजरे इटरौर गांव निवासी मजीद की पांच वर्षीय बेटी नुसरत की मौत हो गई। नुसरत के मामा, मां और भाई भी घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन





जगदीशपुर के पूरे दलेल मजरे इटरौर गांव निवासी मजीद के मुताबिक उनकी पत्नी अमरीन बानो उर्फ गुड़िया (23), बेटी नुसरत और डेढ़ साल के बेटे मुस्तबा खान को लेकर बाराबंकी के सुबेहा के सतवरपुर हुसैनाबाद गांव निवासी भाई रशीद अहमद के साथ मायके जा रही थी। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर इटरौर मोड़ के पास हाईवे पर चढ़ते ही सामने से आ रही कार की चपेट में उनकी बाइक आ गई।


हादसे में सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर नुसरत खान को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक व कार को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह ने हादसे की जानकारी लेते हुए घायलों को देखा। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटवाते हुए यातायात बहाल कराया। बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें