फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ठंड के कारण न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 25 Dec 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शीतलहर व ठंड को लेकर बुधवार को अमेठी बार एसोसिएशन की ओर से संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान अत्यधिक ठंड के कारण वादकारियों व अधिवक्ताओं की कम उपस्थिति को देखते हुए न्यायिक कार्य सुचारु रूप से न हो पाने पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके चलते कोर्ट में लगे वादों की सुनवाई न हो पाने से वादकारियों को तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि ठंड के कारण अधिवक्ताओं और वादकारियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील परिसर में अलाव व ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी काफी बढ़ गई है। ऐसे में बार एसोसिएशन की ओर से समस्त न्यायालयों को औपचारिक रूप से सूचना भेजकर अवगत कराया गया कि अधिवक्ता न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं कर पाएंगे।
बार एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में सहयोग न करने के कारण एसडीएम प्रशासनिक, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सीओ चकबंदी न्यायालय में सूचीबद्ध मामलों को अगली तिथि दिए जाने का अनुरोध किया गया, जिसे संबंधित न्यायालयों की ओर से स्वीकार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें