फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में शिवम, भाषण में खुशी ने मारी बाजी

Thu, 25 Dec 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उमारमण राजकीय इंटर कॉलेज जामों में मिशन प्रबोधन तहत बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र–छात्राओं में बौद्धिक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और खेल भावना को विकसित करना था।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में शिवम को प्रथमस शिवांश को द्वितीय व कोमल को तृतीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, कपिल ने दूसरा व शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शिवम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि कपिल व नेहा दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव ने अपने संबोधन में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर मार्गदर्शन करते हुए कहा कि समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करना जरूरी है। परीक्षा को लक्ष्य मानकर तैयारी करने से तनाव कम रहता है। उन्होंने छात्राओं को लिखने का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी और कहा कि लिखित अभ्यास से विषयवस्तु लंबे समय तक याद रहती है। गोष्ठी के दौरान छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े सवाल रखे। प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षिकाओं ने उनके प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं में सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें