फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जांच में मिले चार हजार से अधिक मतदाता

Wed, 24 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में सत्यापन कार्य के लिए मात्र एक दिन शेष बचा है। इसके बावजूद एएसडी सूची में शामिल करीब चार हजार से अधिक मतदाताओं की जांच होना बाकी है। बीएलओ और विभिन्न पार्टियों के बीएलए एएसडी सूची में शामिल मतदाताओं को तलाश रहे हैं। बीएलओ एएसडी सूची का सत्यापन करने संग मतदाताओं के फॉर्म में हुए त्रुटियों का संशोधन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की चारों विधानसभा अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई में 14,36,528 मतदाताओं के फॉर्म फीडिंग का काम शत-प्रतिशत स्तर पर पूरा हो गया है। इसमें 2,74,989 (19.14) फीसदी (मृत, अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य) मतदाता मिले थे। बीएलओ और बीएलए की जांच के दौरान करीब चार हजार से अधिक मतदाता मिल गए हैं, जिन्हें सूची में शामिल किया गया है। वहीं अब एएसडी सूची में 2,70,217 मतदाता बचे हैं। 26 दिसंबर तक यह कार्य चलेगा। बीएलओ एएसडी सूची में शामिल अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य के फॉर्मों का सत्यापन कर रहे हैं। मतदाता सूची में जिनके नाम गलत हैं, उन्हें सही किया जा रहा है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि तय समयावधि में फॉर्म फीडिंग का पूरा करा लिया जाएगा। एएसडी सूची के सत्यापन संग त्रुटियों को भी बीएलओ सही कर रहे हैं। इसके बाद अपात्रों का नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें