फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्रिसमस पर सजे चर्च, बाजार खरीदारों से गुलजार

Wed, 24 Dec 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्रिसमस पर्व को लेकर बुधवार को शहर का बाजार गुलजार रहा। सुबह से ही मुंशीगंज रोड, गांधी चौक संग अन्य प्रमुख बाजारों में स्थित दुकानों पर सेंटा से जुड़ी ड्रेस व टोपी के साथ अन्य सजावटी सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दिखी। दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटें, चमचमाते क्रिसमस ट्री, डांसिंग और म्यूजिकल सेंटा क्लॉज, सजावटी बॉल्स, सुगंधित मोमबत्तियां और फायर लैंप्स की ज्यादा बिक्री हुई।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर जिंगल बेल-जिंगल बेल की धुन पर थिरकते सेंटा क्लॉज बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोग अपने घरों को सजाने के लिए स्ट्रीमर्स, स्नो रिंग, घंटियां, बैनर्स और लाइटिंग आइटम खरीदते नजर आए। साथ ही रिश्तेदारों और मित्रों को बधाई देने के लिए गिफ्ट पैक और स्टेशनरी की भी खूब खरीदारी की गई। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के चर्च व गिरजाघर रंग रोगन के बाद अलग-अलग रंगों की बिजली की झालरों की रोशनी से जगमग करते दिखे।
दुकानदार शिवम ने बताया कि छह वर्ष तक के बच्चों के लिए क्रिसमस ड्रेस की मांग इस बार काफी अधिक रही। बच्चों की ड्रेस 100 रुपये से शुरू है, जबकि ट्री डेकोरेशन का सामान 40 रुपये से उपलब्ध है। बताया कि डांसिंग और म्यूजिकल सेंटा की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। व्यापारियों के अनुसार, स्नो पाइन और छोटे फोल्डेबल क्रिसमस ट्री की मांग भी खूब रही। लोग अपने घरों को अलग और आकर्षक अंदाज में सजाने के लिए नए-नए डिजाइनों के ट्री, लाइटिंग और सजावटी आइटम खरीदते दिखे।
विज्ञापन

क्रिसमस केक के बिना खुशी अधूरी
क्रिसमस की खुशी केक के बिना अधूरी है। बाजार में विभिन्न बेकरी में चेरी केक, बटर ड्राई फ्रूट केक, चॉकलेट पल्म केक, बटर ऑलमंड केक, फ्रूट केक, वाल्नट केक तैयार होने शुरू हो गए हैं। इनकी कीमत 150 से 400 रुपये प्रति पीस होगी। दुकानदार शैलेंद्र कहते हैं कि क्रिसमस पर केक की खूब डिमांड होती है। खास तौर पर मिल्क ड्राई फ्रूट केक काफी पसंद किया जाता है। की खूब बिक्री होती है। जिंजर फ्रूट केक क्रिसमस के अवसर पर बनाया जाता है इसे भी खूब पसंद किया जाता है। वाल्नट केक की भी ठंड के मौसम में खूब बिक्री होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें