फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 24 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जून के अंतिम सप्ताह में जिले के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और तीन बार बारिश हुई, लेकिन उमस से राहत नहीं मिली। धूप न होने के बावजूद हवा में नमी इतनी अधिक रही कि लोग घरों से निकलने से बचते रहे। पंखे और कूलर की हवा भी बेअसर रही।
विज्ञापन



इस बीच हल्की बारिश शुरू होते ही किसानों ने खेतों में उतरना शुरू कर दिया है। अगेती धान की रोपाई तेज हो गई है। खेतों में नमी आते ही ट्रैक्टरों की आवाज गूंजने लगी है। इधर मौसम की मार से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ा है। बढ़ी हुई आर्द्रता के कारण सिर दर्द, घबराहट और शरीर में थकान जैसी शिकायतें बढ़ी हैं।



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हवा की गति 4.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जो दक्षिण-पूर्वी दिशा से चली। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 90 प्रतिशत और न्यूनतम 56 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। हवा पूर्व दिशा से सामान्य गति से चलेगी। मौसम की यही स्थिति खेती और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें