फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सूर्य उपासना के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

Mon, 16 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। भोर होते ही जिले के विभिन्न घाट छठी मैया के गीतों से गूंज उठे। सूर्य की पहली किरण के साथ व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। इस दौरान संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद से ही सोमवार सुबह की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। भोर चार बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाएं सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप लेकर परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं। सूप में केला, नारियल, गन्ना, ठेकुआ और मौसमी फल सजाए गए थे। जल में खड़ी व्रती महिलाएं सूर्यदेव के उदय होने की प्रतीक्षा करती रहीं। सूर्य की लालिमा दिखते ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और परिवार के सदस्यों ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित पक्के तालाब घाट पर भी बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं। पूजा के बाद नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह, सेल टैक्स कमिश्नर भूपेंद्र सिंह और व्यापार प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अमेठी, जायस, फुरसतगंज, मुसाफिरखाना और बाजारशुकुल में भी छठ पूजा हुई।
विज्ञापन

देवे-देवेश्वर मंदिर में उमड़े व्रती
जगदीशपुर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित देवे-देवेश्वर महादेव मंदिर परिसर में महिलाओं ने सूप और दउरा सजाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। पूजा में इंजीनियर संजय सिंह, बीएन सिंह, उषा सिंह, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव समेत कई श्रद्धालु शामिल रहे।
गौरीगंज की वंदना त्रिपाठी ने बताया कि यह व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-शांति के लिए रखा जाता है। डॉ. अंतिमा मिश्र ने 36 घंटे के निर्जला व्रत को कठिन साधना और अटूट आस्था का प्रतीक बताया। कल्पना सिंह ने कहा कि यह पर्व परिवार के साथ समाज को भी जोड़ता है।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

गौरीगंज के लोदी बाबा घाट पर सूर्य को अर्घ देते श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें