अमेठी सिटी। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल मंगलवार को होगा। जिला खेल कार्यालय के अनुसार सुबह 10 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित बालिका खिलाड़ियों को 20 नवंबर को अयोध्या में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। जिला खेल कार्यालय ने इच्छुक बालिका खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचने की अपील की है।