फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इतना घना कोहरा कि चलना दूभर

Thu, 01 Jan 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर बुधवार सुबह छाए कोहरे के बीच निकलते वाहन। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। साल का आखिरी दिन कोहरे और धुंध के आगोश में रहा। बुधवार सुबह दृश्यता करीब पांच मीटर रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दोपहर बाद निकली धूप भी बेअसर रही। गलन और न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री होने से लोग ठंड से कांपते नजर आए।
विज्ञापन



जिले में मंगलवार देर शाम से कोहरा और धुंध छाने लगी। बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालक फॉग लाइट के सहारे रास्ता तलाशते दिखे। ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। समय पर गंतव्य तक पहुंचना लोगों के लिए चुनौती बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सर्द हवा के साथ गलन बढ़ गई।


सुबह घरों से निकलने वाले राहगीर गर्म कपड़ों में लिपटे रहने के बाद भी ठिठुरते नजर आए। बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल कम रही। सार्वजनिक स्थलों पर जल रहे अलाव के सहारे राहगीर ठंड दूर करने का प्रयास करते दिखे। बुधवार को तापमान अधिकतम 16 डिग्री तो न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि कोहरा व बादल छाए रहने, तापमान सामान्य से कम रहने और पछुआ हवा सामान्य गति से चलने की संभावना है।
विज्ञापन





आलू संग अन्य फसलों को हो सकता है नुकसान
कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत मिश्र ने बताया कि कोहरे और पाले की संभावना से आलू, सब्जी, फूल वाली तिलहनी और दलहनी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। पाले से बचाव के लिए खेतों की मेड़ों पर धुआं करना, मिट्टी में नमी बनाए रखना और आवश्यक दवाओं का छिड़काव आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें