फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के आश्वासन पर दाह संस्कार को राजी हुए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भूमि विवाद में शनिवार को धारदार हथियार से हुई हत्या के मामले में मृतक के परिवारीजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के समझाने तथा सभी की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर दोपहर बाद परिवारीजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। कानून व्यवस्था को देखते हुए मृतक के घर पर पुलिस बल तैनात है।
संग्रामपुर क्षेत्र के गांव पूरे शीतला बख्स मजरे पुन्नपुर निवासी राम सरन की शनिवार को उनके बड़े भाई राम खेलावन ने भूमि बंटवारे को लेकर तलवार से हमलाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घटनास्थल प्रतापगढ़ जिले के अंतू क्षेत्र का होने के चलते केस अंतू थाने में दर्ज हुआ था। अंतू पुलिस के मेमो पर संग्रामपुर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिवारीजन रविवार को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
सूचना पर संग्रामपुर एसएचओ प्रेमचंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को समझाने बुझाने लगे। परिवारीजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गांव के कुछ संभ्रांत लोगों तथा एसएचओ की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिवार के लोग अंतिम संस्कार को राजी हुए।
दोपहर बाद गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया। एसएचओ ने बताया कि कानून व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त संख्या में मृतक व आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें