फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर तरफ छाया रंगोत्सव का उत्साह, आज जलेगी होली

Sun, 24 Mar 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। होली खेले रघुवीरा अवध मा, होली खेले रघुवीरा.. की धुन के बीच हर ओर होली पर्व के उल्लास में है। कोई रंगों से होली खेलने की तैयारी कर रहा है तो कोई अबीर गुलाल। हर कोई अपने-अपने तरीके से होली का उल्लास मनाने में लगा हुआ है। वैसे तो रंगों की धूम शुरू हो गई है। शनिवार को सरकारी दफ्तरों में होली जैसा ही माहौल नजर आया। कर्मचारियों ने आपस में होली खेलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। रविवार की शाम को जिले के 1948 स्थानों पर होलिका जलेगी। प्रशासन ने संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन




होली की खरीदारी का उल्लास
- बाजारों में होली को लेकर दुकानें सजी हुई है। बच्चों के लिए तरह-तरह की पिचकारियां दुकानोंं पर उपलब्ध हैं। रंग से चेहरे को बचाने के लिए कई प्रकार के मास्क भी बिक रहे हैं। शहर हो या कस्बा हर जगह रंग, पिचकारी, अबीर, गुलाल के साथ कई प्रकार के सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। परचून व मिठाई की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। मिठाई की दुकानों पर खोवा व गुझिया की भी बिक्री जमकर हो रही है।



भद्रा की समाप्ति के बाद होगा होलिका जलेगी
- आचार्य कपिल देव मिश्र ने बताया कि हिरण्य कश्यप की बहन होलिका को वरदान था कि वह जिसे भी अपनी गोद में लेकर योग मुद्रा में बैठ जाएगी वह जल जाएगा। हिरण्य कश्यप के कहने पर उसने प्रहलाद के साथ यही दांव चला। हालांकि प्रहलाद के तप से होलिका स्वयं जल गई। तब से फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार की देर रात 10:28 बजे से है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आपात स्थिति में इनकी लें मदद
एंबुलेंस-108,102
पुलिस- 112


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें