फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 70 किमी दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

Wed, 03 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऑनलाइन और हाईटेक व्यवस्था के बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में बड़ी चूक सामने आई है। भादर ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज रामगंज को गौरीगंज तहसील के एक एडेड और तीन वित्तविहीन इंटर कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। लगभग 70 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र बनाए जाने से विद्यार्थियों संग अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। अनंतिम सूची जारी होते ही विद्यालयों ने त्रुटि पर आपत्ति दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस वर्ष जिले में 72 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। अमेठी तहसील के 16, गौरीगंज के 17, मुसाफिरखाना के 20 और तिलोई के 17 विद्यालय सूची में हैं। कई चरणों की जांच, जियो-टैगिंग और सत्यापन के बाद भी अनंतिम सूची में विसंगतियां सामने आ रही हैं, जिससे केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं।


जामों के पूरे चितई स्थित एमडी पब्लिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के 31 और इंटर के 114 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जनता इंटर कॉलेज अहद में हाईस्कूल के 71 और इंटर के 124, डॉ. राममनोहर लोहिया हसमत इंटर कॉलेज नरौली में हाईस्कूल के 24 और इंटर के 34, जबकि वीरांगना अवंतीबाई लोधीबाई इंटर कॉलेज सुजानपुर में हाईस्कूल के 47 और इंटर के छह विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र काफी दूर बना दिया गया है। एमडी पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधक रामप्रकाश पासी ने बताया कि सूची जारी होने पर त्रुटि पता चली। आपत्ति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अनंतिम सूची पर चार दिसंबर तक प्रत्यावेदन मांगे गए हैं। जांच के बाद जनपद स्तरीय समिति परीक्षण कर संस्तुति बोर्ड कार्यालय भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें