फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में दूसरे दिन भी धरने पर बैठी रही गुडिय़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लोकभवन के सामने 17 जुलाई को आत्मदाह करने वाली साफिया की बेटी गुड़िया बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में अनशन पर बैठी रही। डीएम व एसपी बुधवार सुबह गुड़िया से बात करने पहुंचे मगर उसने किसी से भी बात नहीं की।
विज्ञापन

जामो निवासी गुड़िया मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंची और परिसर में धरने पर बैठ गई। एडीएम वंदिता श्रीवास्तव के तमाम प्रयास के बावजूद वह धरने से नहीं उठी। बुधवार सुबह भी वह धरने पर बैठी रही। सुबह पौने दस बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने गुड़िया से बात करना चाहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई।
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव काफी देर तक उसे डीएम कार्यालय में एसपी के भी मौजूद होने तथा उनसे अपनी बात कहने के लिए कहती रहीं लेकिन वह उनके पास तक नहीं गई। इसके बाद भी डीएम ने कई बार उसे बुलवाया लेकिन वह तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन

बताते चलें कि नाली विवाद तथा मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज जामों कस्बा निवासी सगीर की पत्नी साफिया ने अपनी बेटी गुड़िया के साथ 17 जुलाई को लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह कर लिया था। इलाज के दौरान साफिया की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम अरुण कुमार ने कहा कि मंगलवार से ही गुड़िया से बात करने की कोशिश की जा रही है। मगर वह लिखित रूप से कुछ भी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें