फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच प्लेटफार्म दो से हो रहा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से अव्यवस्थाओं के बीच ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर की गई इंटरलॉकिंग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। उक्त प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए पेयजल समेत मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। प्लेटफार्म नंबर दो पर रैंप निर्माण पूरा नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेल विभाग की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने जाने को लेकर रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण एवं सुंदरीकरण कराया जा रहा है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो को तोड़कर उसका विस्तार करते हुए नया प्लेटफार्म बनाया गया।
प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने के लिए रैंप प्रस्तावित है जिसका कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। यही नहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर पेयजल के लिए टोटियां तो लगी हैं लेकिन अभी तक उनमें पानी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। प्लेटफार्म पर कराई गई इंटरलॉकिंग भी जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

बावजूद इसके प्लेटफार्म नंबर दो से ही ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। ट्रेन से उतरने वाले यात्री आए दिन क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग में फंसकर नीचे गिर जाने से चोटहिल हो रहे हैं। अव्यवस्थाओं के बीच यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शहबाज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। कहा कि यात्री सुविधाओं की अव्यवस्था की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। जल्द ही यात्रियों को हो रही इन परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें