फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Sat, 09 Aug 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर के कालिकन धाम ​शिवमंदिर में जला​भिषेक करते श्रद्धालु।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आस्था और भक्ति का उत्साह श्रद्धालुओं में चरम पर है। शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। जयकारा लगाते हुए भक्तों ने जलाभिषेक कर मंगलकामना की।
विज्ञापन



गौरीगंज के राघीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवभक्तों ने पूजन सामग्री अर्पित कर जलाभिषेक किया। अमेठी के ताला महादेवन स्थित बाबा मुकुटनाथ महादेवन धाम में ऊं नम: शिवाय जप में शिवभक्त लीन रहे। सिंहपुर के बाबा दतहरेश्वर धाम परिसर में शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक किया। कतार में खड़े श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए मंदिर में जलाभिषेक किया।


संग्रामपुर के कालिकन धाम शिव मंदिर, प्राचीन गणेश देवतन मंदिर, सहजीपुर के दुखभंजननाथ धाम मंदिर में भोले के भक्तों ने जलाभिषेक किया। प्राचीन गणेश देवतन मंदिर में पीठाधीश्वर श्रीमहाराज की देखरेख में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। श्रीमहाराज ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कर भक्तों ने विशेष पूजा की।
विज्ञापन



सावन माह का अंतिम चरण होने की वजह से रुद्राभिषेक व विशेष पूजन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। इस दौरान जयकारे लगाए। अपराजिता, कमल और धतूरा के फूल के दाम अचानक बढ़ गए हैं। मंदार के फूल तो उपलब्ध हैं लेकिन इसके फल बेहद महंगे मिल रहे हैं। श्रद्धालु इनका इंतजाम कर भगवान शिव की विशेष पूजा कर रहे हैं। फुरसतगंज के बाबा तपेश्वरनाथ धाम, जामों के श्रीशंकर बूढ़े मंदिर, जगदीशपुर के शिव मंदिरों में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें