फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कामदगिरि के दर्शन कराएगी डिपो की बस

Wed, 26 Mar 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब अमेठी से सीधे चित्रकूट के कामदगिरि धाम तक यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। परिवहन निगम की ओर से अमेठी डिपो को दो नई बसें मिली हैं, जिनमें से एक को कामदगिरि दर्शन सेवा के लिए इसी सप्ताह से चलाया जाएगा, जबकि एक बस मऊ व एक फर्रुखाबाद के लिए भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन



अमेठी डिपो में निगम की 51 बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जा रहा था। दो नई बसें मिल जाने से अब कुल बसों की संख्या 53 हो गई है। वहीं तीन अनुबंधित बसें भी डिपो के पास हैं। इस माह डिपो को छह नई बसें मिली हैं, जिसके बाद से ही कई जगह पर बसें चलाने का प्लान डिपो ने तैयार किया है। अब श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अमेठी से चित्रकूट तक की यात्रा कर सकेंगे और पवित्र कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा का लाभ उठा सकेंगे। इस सेवा से भक्तों को सीधा और आरामदायक सफर मिलेगा, जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। चित्रकूट के लिए बस अमेठी से चलकर जगदीशपुर, हैदरगढ़, लखनऊ आलमबाग से फतेहपुर बांदा और अन्य महत्वपूर्ण पड़ावों से होते हुए चित्रकूट पहुंचेगी।


वहीं एक बस मऊ तो दूसरी फर्रुखाबाद भी लखनऊ आलमबाग के रास्ते से होकर चलाई जाएगी। बसें नई होने के कारण यात्रियों को आरामदायक सीटिंग और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। श्रद्धालु सुबह निर्धारित समय पर बस में बैठकर चित्रकूट पहुंचेंगे और दर्शन के बाद वापस लौट सकेंगे।डिपो इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि एक बस को विशेष रूप से चित्रकूट कामदगिरि यात्रा के लिए चलाया जाएगा। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इस सेवा को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें