फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कब्र खोदवा कर निकलवाया शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Sun, 07 Apr 2024 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसके पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दफनाए गए शव को खोदवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत चेतरा बुजुर्ग निवासी अमरजीत गौतम (22) दो अप्रैल को अपने साथी के साथ बिजली वायरिंग करने एक व्यक्ति के घर गया था। पुलिस के अनुसार अमरजीत का साथी श्रमिक डीजे बजाने की बात कहते हुए चला गया।
विज्ञापन

मकान मालिक काम का निरीक्षण करने पहुंचा तो अमरजीत मूर्छित अवस्था में था। आवाज देने पर नहीं बोला तो उसे गांव वालों की मदद से एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन रायबरेली ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शव लाकर गांव में दफन कर दिया गया। पांच अप्रैल को मृतक के पिता जग नारायण गौतम ने मोहनगंज थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की है।
डीएम से भी शिकायत की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने बताया कि मामला हत्या की आशंका तक ही सीमित है। पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम एसडीएम तिलोई आशीष सिंह की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के बीच कब्र से शव खोद कर निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें