फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोर्ट ने सीओ से मांगी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट

Mon, 29 Jun 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मां के खिलाफ चल रहे फर्जीवाड़े के मुकदमे में सुलह नहीं करने पर जान से मारने के प्रयास सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने सात लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अदालत ने क्षेत्राधिकारी नगर को प्रारंभिक जांच कर सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन




अमेठी के रायपुर फुलवारी निवासी घनश्याम सोनी ने अदालत में दी अर्जी में कहा है कि उन्होंने अपनी मां के खिलाफ चल रहे फर्जीवाड़े के मामले में परिवाद दायर किया था। आरोप है कि 30 मार्च को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद वह अपने भतीजे सौरभ सोनी के साथ जिला पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचे थे। तभी विशाल अग्रहरि समेत सात लोगों ने सुलह न करने की रंजिश में उन्हें घेर लिया, जान से मारने की नीयत से दौड़ाया और अभद्रता की।


मामले में अदालत ने पहले 26 जून तक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन अवकाश के कारण रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी। इसके बाद सीजेएम सुल्तानपुर नवनीत सिंह की अदालत ने क्षेत्राधिकारी नगर को सोमवार तक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें