फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियां खाली, चारों बड़े इफको केंद्र पर नहीं है खाद

विज्ञापन
गौरीगंज इफको सेंटर में डीएपी एनपीके नहीं होने से परेशान किसान। - फोटो : गौरीगंज इफको सेंटर में डीएपी एनपीके नहीं होने से परेशान किसान।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समितियां खाली पड़ी हैं। जिले के बड़े चारों इफको केंद्र जायस, मुसाफिरखाना, गौरीगंज, अमेठी में डीएपी नहीं है। संग्रामपुर कृषक केंद्र, गौरीगंज के माधोपुर, अमेठी खेरौना, महराजपुर, जगदीशपुर, गैरिकपुर सहित 15 से अधिक समितियों पर खाद ही नहीं है। डीएपी के लिए मारामारी है। ऐसे में किसान खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय गेंहू, आलू संग दलहन और तिलहन आदि फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। वहीं अगेती धान की कटाई कर चुके किसानों ने खेत में नमी पाकर गेहूं की भी बोआई शुरू कर दी है।
ऐसे में समितियों व इफको केंद्रों पर खाद नहीं होने से किसानों को बोआई प्रभावित हो रही है। वहीं गौरीगंज केंद्र पर बुधवार को एनपीके व डीएपी नहीं थी। माधोपुर साधन सहकारी समिति पर भी खाद नहीं थी। यहां पर खाद लेने पहुंचे किसान आशीष कुमार ने बताया कि कई समितियों पर गए, लेकिन वहां पर डीएपी नहीं मिली। यहां पर भी आए, लेकिन यहां पर डीएपी व एनपीके दोनों नहीं है।
विज्ञापन

किसान जगतपाल ने बताया कि हर सीजन में खाद की किल्लत बनी रहती है। इस समय गेंहू की बोआई करने के लिए डीएपी की जरूरत है, लेकिन समिति व इफको केंद्र पर खाद ही नहीं है। किसान राम किशुन ने बताया कि डीएपी की आवश्यकता है, लेकिन यहां पर यूरिया के अलावा कोई खाद नहीं है।
विज्ञापन

किसान त्रियुगी नारायण, संगम, श्री नारायण आदि ने बताया कि डीएपी नहीं मिलने के कारण आलू, मटर, सरसों की बोआई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें