फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परीक्षा में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Wed, 12 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवा
विज्ञापन
जगदीशपुर। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा में मंगलवार को विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। परीक्षा का आयोजन सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल जगदीशपुर और शिवमहेश बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में किया गया।
विज्ञापन



विज्ञान विषय की इस परीक्षा में तीन कक्षाओं के कुल 17 विद्यार्थी शामिल हुए। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में कक्षा छह के 12, कक्षा सात के तीन और कक्षा आठ का एक छात्र परीक्षा में उपस्थित रहा। सुबह से ही विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में जोश और आत्मविश्वास का माहौल दिखा। गौरीगंज के शिवमहेश बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र अभिनव कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र रोचक था और इसमें विज्ञान के कई नए प्रश्न शामिल थे।


इस दौरान प्रबंधक कमलाकर मिश्र और ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों में सीखने की रुचि और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य तुहीना श्रीवास्तव ने कहा कि ओलंपियाड परीक्षा विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है और उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता को मजबूत करती है। वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर जुबैर अहमद ने बताया कि अमर उजाला की यह पहल बच्चों की प्रतिभा को निखारने का एक सकारात्मक प्रयास है। ऐसे आयोजन शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें