जगदीशपुर। मडवा गांव निवासी आकाश (18) का शव बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विजय के मुताबिक वह रायबरेली में सब्जी की दुकान करते हैं। उनका बेटा आकाश भी उनके साथ रहता था। परिवार में शुक्रवार को वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण बेटा घर आया था। देर शाम जब वह घर पहुंचे तो कमरा बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो दरवाजा खोलकर अंदर गए। वहां बेटा रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला।
बेटे को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भाई बादल और सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता विजय गमगीन हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।