फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महुआ के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 27 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। मल्लूपुर गांव स्थित बाग में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसकी पहचान गांव निवासी संजीत कुमार (25) के रूप में हुई। पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार गुप्ता कुमार के मुताबिक बेटे संजीत की शादी एक वर्ष अंकिता से हुई थी। संजीत शनिवार को सांगीपुर क्षेत्र के अठेहा गांव स्थित ससुराल गया था, वहां पत्नी अंकिता से मिला। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर लौटा था। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह बाइक से घर से निकला जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया।

कुछ घंटे बाद पौधशाला के दैनिक श्रमिक पौधरोपण के लिए जब बाग में पहुंचे तो उन्होंने संजीत का शव पेड़ से लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। जब तक परिजन पहुंचे, संजीत की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


संजीत प्रतापगढ़ में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत मजदूरी करता था। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण की पुष्टि की जा सकेगी। जांच जारी है, किसी भी संदिग्ध तथ्य के सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।


संजीत पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी
संजीत की मौत से उसके घर में मातम पसरा है। मां उर्मिला देवी और बहन शालिनी का रो-रोकर बुरा हाल है। संजीत का छोटा भाई गोलू बीमार रहता है जिसकी देखभाल की पूरी जिम्मेदारी संजीत पर ही थी। पिता प्रदीप गुप्ता ई रिक्शा चलाकर बेटे का हाथ बंटाते थे। संजीत की मौत से पूरा परिवार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें