फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अस्पतालों में एंटीजन किट से की जा रही कोरोना की जांच

Tue, 27 May 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के साथ सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। एहतियातन अस्पतालों में एंटीजन किट से जांच की जा रही है। हालांकि कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में आईसीयू, वेंटीलेटर व आक्सीजन आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। एहतियातन अस्पताल में एंटीजन किट के माध्यम से कोरोना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करा दी गई हैं। जिले में अब तक कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आया है।


ये सावधानियां बरतें
- मास्क लगाकर ही घर से निकलें।
- खांसते व छींकते समय टिशू से मुंह ढकें।
- हाथ धोने के लिए हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें