फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध दशा में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Wed, 03 Sep 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। जौदिलमऊ गांव निवासी सानिया बानो (18) सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर रस्सी के सहारे फंदे पर लटकती मिली। जब तक परिजन नीचे उतारते उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की मामी ने पिता और सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




जगदीशपुर के पालपुर गांव निवासी मृतका की मामी सफीना बानो ने कहा कि सानिया की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। उनका आरोप है कि सौतेली मां रुकसाना बानो और पिता साबिर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। सफीना के अनुसार, सोमवार शाम रुकसाना बानो जैनबगंज बाजार में कपड़े खरीदने गई थीं। इस बीच आठ वर्षीय बेटे सूफियान ने फोन कर बताया कि बहन ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन गांव पहुंचे तो वहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।


बताया कि सानिया की शादी पूरे जालिम गांव निवासी इश्तियाक अहमद के बेटे राजू से 12 नवंबर को तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक घटी इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि मृतका की मामी के मौखिक आरोप की जानकारी मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन




दस वर्ष पहले सगी मां की हो चुकी मौत
ग्रामीणों के अनुसार सानिया की मां आसमा की करीब दस वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। परिजनों का कहना है कि सौतेली मां और पिता सानिया को अक्सर प्रताड़ित करते थे। इसी कारण रिश्तेदारों ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें